सेहत और पर्यावरण के संदेश के साथ सड़कों पर उतरे साइकिल प्रेमी

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइक्लिंग एसोसिएशन (पीडीसीए) द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया.

विश्व साइकिल दिवस पर पूर्णिया में निकली भव्य साइकिल रैली

तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

पूर्णिया. विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइक्लिंग एसोसिएशन (पीडीसीए) द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया. सुबह निर्धारित समय पर आर एन साह चौक से शुरू हुई यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए जिला स्कूल ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई. रैली का उद्देश्य स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था. रैली में शामिल प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और बेहतर भविष्य का संदेश दिया. कार्यक्रम में महिलाओं की टीमों सहित विभिन्न संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.जिला स्कूल ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह में एसएसबी के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कमांडेंट जनार्दन मिश्रा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लगभग 300 से अधिक प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर सकारात्मक संदेश जा रहा है तथा लोगों में जागरूकता लगातार बढ़ रही है.

इन लोगों की रही भागीदारीकार्यक्रम में डॉ राकेश शर्मा, डॉ सुजीत मिश्रा, डॉ अंगद चौधरी, डॉ तनुजा आनंद, डॉ आभा प्रसाद, नंदकिशोर सिंह, अरविंद झा, सुरेंद्र कुमार सरोज, परिमल सिंह, भूषण जी, शशांक शेखर सिंह, अशोक पटौदिया, आलोक एवं रीना लोहिया, अभिनव, उमा एवं शिवांगी केजरीवाल, अनिल लोहिया, सुनील, मनीषा लोहिया, प्रमोद कुमार, कनक पाराशर, बृजेश भास्कर, रूबी सिंह, अमित एवं डॉ कंचन गुप्ता, अमन व प्रिन्सि जायसवाल, नीता एवं जिया केडिया, निर्मला पारीक, नैना प्रसाद, नीलम, नीतू सिंह, वीरांगना क्लब की सुष्मिता, तोषी, नीतू, ममता सिंह, आरती सिंह, शिवानी, आशी, आकृति, ऋषिका राज, राजीव, अमित, प्रशांत, प्रणव, अमर कांत झा, मनीष, श्री राम सेवा संघ से संतोष, रोहित, दीपु, मनीष मंडल, गोलू जायसवाल, सक्षम, आरव, शुभम अग्रवाल, आयुष, सचिन, अभिषेक, अमर सिंह, सत्येंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, राजू झा, अक्षत, तौफिक आलम, राणा प्रताप सिंह, विजय शंकर और नवीन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >