बिहार में अपराधी बेलगाम : प्रो आलोक

मुकेश साहनी के पिता की निर्मम हत्या पर गहरा शोक

पूर्णिया. बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह राजद के वरिष्ठ नेता प्रो आलोक कुमार ने बयान जारी कर विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी के पिता की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है. प्रो आलोक ने बिहार में बढ़ते अपराध एवं भ्रष्टाचार के लिए बिहार सरकार को दोषी ठहराया है, उन्होंने कहा बिहार में अपराधी बेलगाम हैं. हत्याकांड पर संवेदना व्यक्त करने वालों में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बमभोला साहनी, भारत मुक्ति मोर्चा के प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता, समाजसेवी इंजीनियर सुरेश शर्मा, इंजीनियर रघुनंदन कामती, अमरनाथ सिंह, एडवोकेट हेमंत यादव, एडवोकेट नारायण शर्मा आदि प्रमुख रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >