बैसा (पूर्णिया). रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस बलों द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साड़ी चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत भेभड़ा गांव निवासी करण कुमार शामिल है. गिरफ्तारी के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
