मातृ स्वास्थ्य व पोषण के प्रति लोगों को किया जागरूक

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल

पूर्णिया. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में जनमन पीपल्स फाउंडेशन संस्था द्वारा संचालित मातृत्व स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रसव के बाद नसबंदी करवाने वाली एवं गंभीर रूप से एनीमिक माताओं के बीच मातृ स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं को एक मातृत्व किट प्रदान की गई, जिसमें पौष्टिक आहार सामग्री, नवजात शिशु एवं माताओं की देखभाल से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिशंकर मिश्र, डीन डॉ एके झा, डॉ सुधांशु एवं डॉ. शशि किरण ने उपस्थित माताओं को मातृ स्वास्थ्य, संतुलित आहार और प्रसवोत्तर देखभाल के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी. जनमन पीपल्स फाउंडेशन के निदेशक शौर्य राय ने बताया कि संगठन जल्द ही अपनी मातृत्व स्वास्थ्य परियोजना का विस्तार करेगा ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस कार्यक्रम के अंतर्गत लाया जा सके. कार्यक्रम के सफल संचालन में जनमन टीम के नितीश कुमार, अभिषेक गुप्ता, अर्बिंदम बोस, विकास आदित्य, तुषार राय, पावस राज, अम्मार एवं मो लड्डू की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >