महागठबंधन में चुनाव लड़ने का माकपा ने पारित किया प्रस्ताव

महागठबंधन में चुनाव

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से प्रखंडस्तरीय लोकल कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से महागठबंधन में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को पास किया गया. वहीं इस सभा की अध्यक्षता खुददुर उरांव ने की. मंच संचालन मोहम्मद महफूज ने किया . मौके पर पूर्व राज्य सचिव व वर्तमान में केंद्रीय कमेटी सदस्य अवधेश कुमार ने एसएफआई के जेनरल सेक्रेटरी एवं राज्यसभा सदस्य नेपाल भट्टाचार्य के निधन और पहलगाम हमले के मृतकों व मिशन सिंदूर के शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी.उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में बेरोजगारी,महंगाई चरम पर है .आदिवासी,अल्पसंख्यक पिछड़ा,दलित सभी वर्ग के लोग परेशान हैं. वर्तमान सरकार देश के आपसी सौहार्द को खत्म कर रही है .सभी घटक दलों को एक साथ इस पूंजीवाद के खिलाफ खड़े होने की और इस गरीब विरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की जरूरत है.वहीं मौके पर माकपा जिला सचिव सह जिला पार्षद राजीव सिंह ने कहा कि केरल की तर्ज पर बिहार में भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन को 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाए. साथ ही उन्होंने स्मार्ट मीटर को जल्द से जल्द बंद करने पर जोर दिया. आशा ,सेविका,सहायिका को नियमित करने और सरकारी कर्मचारी की सारी सुविधा देने की जरूरत बतायी. उन्होंने 20 मई को हड़ताल को सफल बनाने और 14 जून को शहीद अजीत सरकार के शहादत दिवस में शामिल होने की बात कही.मौके पर सुदीप सरकार,गुड्डू महतो,सूरज चौहान,चंदन उरांव, नारायण राम,मोहम्मद कलाम, मोहम्मद अख्तर,शंकर ऋषि,लालबहादुर,उरांव,राजेश उरांव,रूपेश उरांव,संतलाल उरांव, कॉमरेड श्रीदेवी,रूपा कुमारी आदि उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >