एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल में कॉस्मो स्कूल एस्ट्रोनाॅमी कार्यक्रम शुरू

एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल

पूर्णिया. एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ त्रिदिवसीय कॉस्मो स्कूल एस्ट्रोनॉमी कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस कार्यक्रम के निदेशक सनी ओझा की देखरेख में बिहार के सभी जिलों में इस कार्यक्रम की योजना है. निदेशक शनि ओझा के सहयोगी अंकुश पांडे ने बताया कि इसके माध्यम से बच्चे सौरमंडल के सभी गतिविधियों जैसे सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, ग्रहों की स्थिति तथा उनकी चाल के बारे में विस्तार से तथा सुगमतापूर्वक जान सकेंगे. यह कार्यक्रम बच्चों के अंधविश्वास और भ्रांतियों को दूर करता है. सामान्य ज्ञान को और विस्तार देता है. बच्चे रुचि पूर्वक और जल्दी से इन सभी बातों को सीख जाते हैं. कार्यक्रम देखकर निकलने के बाद बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी. तीन दिनों के इस कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 2000 से अधिक बच्चे इस कार्यक्रम को देखेंगे. कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रंजन कुमार पटनायक, रमन कुमार मंडल तथा कपिल कुमार का विशेष योगदान सराहनीय है. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम भविष्य में एक मील का पत्थर साबित होगा तथा आगे भविष्य में बच्चे एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में अपने कॅरियर को संवार सकेंगे. इस तरह के नवाचार से संबंधित अन्य रोचक कार्यक्रम भी आगे आयोजित किए जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >