शुद्ध पेयजल के लिए सप्लाई पाइप लाइन से हो वाटर पोस्ट का निर्माण

पूर्णिया

पूर्णिया. शहर की पूर्व पार्षद व बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सरिता राय ने नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत समस्याओं से जिलाधिकारी अंशुल कुमार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है. अपने पत्र में श्रीमती राय ने कहा है कि नगर निगम क्षेत्र के खासकर शहरी व्यवसायिक क्षेत्र के राहगीर, रिक्शा,टोटो, ओटो ,टेम्पु चालकों एवं अन्य छोटे -छोटे व्यवसायियों से संबंधित जलापूर्ति के संबंध में शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति की व्यवस्था नगण्य है. पूर्व के काल में निगम द्वारा चापाकल एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जगह जगह स्थापित वाटर पोस्ट के माध्यम से जलापूर्ति की जाती थी. लेकिन वर्तमान समय में वार्ड नंबर 22 समेत अन्य क्षेत्र में बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) पूर्णिया द्वारा नल-जल योजना के माध्यम से न तो वाटर पोस्ट का निर्माण किया गया और न ही आम लोगों के लिए जलापूर्ति की जा रही है. विभाग द्वारा सभी जगहों पर वाटर पोस्ट के निर्माण की उपेक्षा की गयी है जिसके कारण आम राहगीर रिक्शा, टोटो, ओटो, टेम्पु चालकों और छोटे -छोटे व्यवसायियों को हर मौसम में सुविधा पूर्वक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नही हो पा रही है. पूर्व पार्षद श्रीमती राय ने जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वार्ड 22 के क्षेत्र भट्टा लखन चौक, भट्ठा हाट चौक, खीरू चोक, भट्टा झंडा चौक, भट्ठा काली बाड़ी चोक, जिला स्कूल रोड से टैक्सी स्टैंड रोड, सर्वोदय नगर चित्रवाणी चौक, शांति नगर काली मंदिर रामकृष्ण मिशन चोक ,टैक्सी स्टैंड चौक, आशीर्वाद क्लब चौक, डीलक्स होटल चौक सहित रजनी चौक, उर्दू स्कूल चौक समेत निगम के हर एक भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में गर्मी से पूर्व शहर में नल-जल योजना केलिए अधिष्ठापित सप्लाई पाईप लाईन के माध्यम से वाटर पोस्ट का निर्माण के लिए बुडको विभाग से कराया जाए जिससे आम अवाम को निशुल्क शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >