पुण्यतिथि पर याद किये गये कांग्रेस नेता सुभाष प्रसाद सिंह

जानकीनगर

जानकीनगर . नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार वार्ड नंबर 09 निवासी कांग्रेस नेता सुभाष प्रसाद सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता ईं. नरेंद्र प्रसाद सिंह ने की.उन्होंने कहा कि स्व. सुभाष प्रसाद सिंह हमेशा अच्छे समाज निर्माण के प्रति सजग रहा करते थे. समाज में सुख-दुख में समाज के लोगों के साथ हमेशा खरा उतरते थे.इस इलाके को सींचने में उन्होंने अहम भूमिका निभायी थी.उनके योगदान की जितनी चर्चा की जाये वह कम है. इस मौके पर मुखिया रामकृष्ण मानस उर्फ बोलबम सिंह, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश राय, यशवंत सिंह, व्यवसायी विकास सुराणा, आकाश वर्मा,सुविंद सिंह,बिमल दास, अरूण यादव,बिनोद राय, कांग्रेस नेता प्रेमशंकर भगत, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >