विजयोत्सव समारोह की सफलता के लिए साधुवाद

समारोह की सफलता के लिए

पूर्णिया. समारोह की सफलता के लिए बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह के संयोजक माधव सिंह ने पूर्व सांसद आनंद मोहन, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, क्षत्रिय करणी सेना, श्री राजपूत करणी सेना, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, राम राज परिषद, बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ, फ्रेंड्स आफ आनंद के सभी प्रमुख साथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बधाई दी है. उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी क्षत्रिय संगठनों के प्रमुख महेन्द्र सिंह ””तंवर”” हरियाणा, पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह ””पप्पू”” ,शिवहर सांसद लवली आनंद, शेर सिंह राणा उत्तराखंड, राज शेखावत गुजरात, महिपाल सिंह ””मकराना”” जयपुर, शीला सुखदेव सिंह ””गोगामेड़ी”” राजस्थान, विधायक चेतन आनंद, डॉ आयुषी तोमर, पंजाब से आए डिम्पल ””राणा””, तमिलनाडु से राज सिंघम, मध्यप्रदेश से विजय सिंह ””सिकरवार”” सहित सभी आगत अतिथियों का सम्मेलन में शामिल होने के लिए आभार प्रकट किया. माधव सिंह ने कहा कहा कि यह सम्मेलन कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >