डाॅ निजामुद्दीन खान के निधन पर जतायी संवेदना

बिहार एथलेटिक्स संघ

पूर्णिया. बिहार एथलेटिक्स संघ के सचिव लियाकत अली के पिता डॉक्टर निजामुद्दीन खान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. जिला खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष अचिंतो कुमार बोस, सचिव अजीत कुमार, कोषाध्यक्ष एम रहमान, नीरज सिन्हा, अमर भारती, आलोक लोहिया, रीना बाखला आदि ने दुख व्यक्त करते हुए कहा की वह एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक थे और प्रत्येक शुक्रवार को मरीज को मुफ्त में इलाज करना और दवा देना उनकी प्राथमिकता रही है. इतना ही नहीं समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते थे. उन्होंने स्कूल मदरसा के लिए अपनी भूमि देने का काम किए थे. वे एक नेक दिल इंसान थे और लोगों की सेवा करना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल हो गया था. उनके निधन से गरीबों का मसीहा का चले जाना अपूरणीय क्षति है. जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में नहीं की जा सकती है. जिला खेल संघ मर्माहत है और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है. जिला खेल संघ के संरक्षक नीलम अग्रवाल ने कहा की लोगों के उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है. वह हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >