भवानीपुर. नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड संख्या 4 गुढ़ियारी टोला विश्वनाथ साहनी की धर्मपत्नी आशा कार्यकर्ता आशा देवी की सास एवं कृषि सलाहकार राजीव रंजन की दादी अच्छा देवी 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. स्वर्गीय अच्छा देवी अपने पीछे पुत्र ललित नारायण सिंह, दीप नारायण साहनी, शंकर साहनी, मनोज साहनी पोत्र राजीव रंजन किसान सलाहकार, संजीव सुमन, सचिन साहनी, आनंद कुमार परपोत्र राजवीर रणवीर एरिक एवं दो पुत्री को छोड़ गये हैं. मुख्य पार्षद सावन कुमार, समाजसेवी कमलेश्वरी मंडल, पूर्व पैक्स अध्यक्ष बिंदेश्वरी विमल, वार्ड पार्षद एक के प्रतिनिधि मुन्ना यादव सहित दर्जनों लोगों ने निवास स्थान पहुंचकर संवेदना व्यक्त की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
