रामनवमी शोभा यात्रा में सहयोग करें समिति के सदस्य : पार्थ गुप्ता

शांति समिति की बैठक

रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर सहायक खजांची थाना में शांति समिति की बैठक पूर्णिया. आगामी सात अप्रैल को शहरी क्षेत्र में रामनवमी शोभा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गुरुवार को सहायक खजांची थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सदर एसडीएम पार्थ गुप्ता, सदर एसडीपीओ वन पंकज कुमार शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल, थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगों से शोभायात्रा को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की हुई. शोभायात्रा के निश्चित रूट पर यातायात व्यवस्था बहाल करने, नगर निगम द्वारा साफ सफाई करने एवं बिजली विभाग द्वारा रोशनी एवं तारों को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया. बैठक में उपस्थित कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि अनायास खजांची स्थित जामा मस्जिद के सामने भीड़ नहीं लगे, इसके लिए शोभायात्रा समिति के संयोजन द्वारा कहा गया की जामा मस्जिद के सामने उनके वालंटियर बैच लगाकर खड़े रहेंगे, जो इसका ख्याल रखेंगे. बुलेट बाइक से गोली की आवाज निकालने वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई की भी चर्चा की हुई.सदर एसडीएम द्वारा कहा गया कि शोभायात्रा के दौरान भीड़ में असामाजिक तत्व नहीं घुसे, इसका ध्यान रखा रखेंगे. यह भी कहा गया कि शोभायात्रा में जितनी कम बाइक रहे, वह अच्छा रहेगा. किसी भी प्रकार के गड़बड़ी पैदा करने वालों पर नजर रखने को कहा गया.ऐसे व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए भी कहा गया. बैठक में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगों से हर संभव सहयोग करने को कहा गया. इस मौके पर समाज सेवी जितेंद्र यादव,रामनवमी शोभा यात्रा समिति के संयोजक एवं संरक्षक बंटी यादव, प्रवीण चौरसिया, बबलू सहाय, गुप्तेश कुमार, शंभू केसरी, विजय शंकर सिंह, श्री राम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार,मुरारी सिंह, नवल जायसवाल, वसी अहमद, तौफीक आलम,स्वाति वैश्यंत्री आदि दर्जनों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >