रामनवमी शोभायात्रा को लेकर कमेटी गठित

जलालगढ़

जलालगढ़. श्री रामनवमी शोभायात्रा को लेकर जलालगढ़ युवा संघ के कार्यकारणी की बैठक हुई. संघ के अध्यक्ष नीलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुख्यालय बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी प्रशाल में बैठक की गई. इसमें रामनवमी शोभायात्रा की चर्चा के साथ तैयारी व रूपरेखा को पारित करते हुए शोभायात्रा कमेटी का गठन किया गया. श्री सिंह ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर विशेष रूप से तैयारी पर चर्चा की गयी. मौके पर प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव, किशोर जायसवाल, सदानंद झा, राजकुमार उर्फ राजू दास, धनंजय दुबे, संजय चौधरी, चंद्रदीप कुमार, राजकुमार केशरी, बिनोद मंडल, कामेश्वर जमादार, सतीश, मांडीवाल, महेश पंसारी, भरत ठाकुर, धीरज कुमार, मुकेश जायसवाल, बीरु राय, वागले, शंकर, पंकज राय, जयकिशन, पिंटू चौधरी, शंभु, मनीष चौधरी, कर्ण सिंह, हेमंत हितैषी, अमित मंडल, संजय पोद्दार, कुंदन कुणाल, रंजीत मंडल, जयंत कुमार, विनीत दुबे, हर्ष पांडेय, अजय यादव, राजकुमार ठाकुर, सिंटू ठाकुर, संतोष सावन, निशांत सिंह, आदि स्थानीय समाजसेवी को शोभायात्रा के निमित दायित्व दिया गया. बताया कि जलालगढ़ युवा संघ के नेतृत्व में शोभायात्रा 7 अप्रैल को मां वैष्णवी धाम स्टेशन चौक दुर्गा मंदिर से निकलेगी. जो प्रत्येक साल की तरह तय रूट से शोभायात्रा गुजरेगी. शोभायात्रा को लेकर सभी अखाड़े दल के साथ साथ जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >