विजयोत्सव समारोह की तैयारी को लेकर तीन अलग-अलग समिति गठित

आगामी 23 अप्रैल को कला भवन, पूर्णिया में आहुत बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह की सफलता के लिए आयोजन समिति की पहली बैठक परिसदन में हुई.

पूर्णिया. आगामी 23 अप्रैल को कला भवन, पूर्णिया में आहुत बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह की सफलता के लिए आयोजन समिति की पहली बैठक परिसदन में हुई. बैठक में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया. इस बैठक में तीन समितियों के गठन का निर्णय लिया गया. तैयारी समिति, स्वागत समिति और प्रचार समिति. तीनों समितियों का गठन कर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गयी. आयोजकों ने बताया कि विजयोत्सव समारोह के सात मुख्य मुद्दे होंगे. इनमें भारतीय संसद में जातियों, धर्मों और महापुरुषों के अपमान पर शख्त कानून बनाने, नव निर्माणाधीन बिहटा एयरपोर्ट का नाम “बाबू वीर कुंवर सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट ” रखने, पटना में सरकारी स्तर पर बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक भवन का निर्माण करने, स्वतंत्रता संग्राम में बाबू वीर कुंवर सिंह के योगदान की कहानी पाठ्यक्रम में शामिल करने, बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर साहसिक कार्य करने वाले को बाबू वीर कुंवर सिंह “वीरता पुरस्कार ” से सम्मानित करने, केंद्र सरकार किसी युद्धक विमान, युद्धक पोत या टैंक का नाम बाबू वीर कुंवर सिंह के नाम पर रखने और स्थानीय आर. एन. साव चौक का नाम “बाबू वीर कुंवर सिंह चौक ” रखने की मांग शामिल है. बैठक में पूर्व सांसद आनंद मोहन मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह की सफलता के लिए आगामी 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक सीमांचल के 09 दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस विजयोत्सव समारोह में देश भर के सभी क्षत्रिय संगठनों के लोग शामिल होंगे. बैठक की अध्यक्षता वरीय सामाजिक कार्यकर्ता एस. के. विमल ने की और कार्यक्रम का संचालन माधव सिंह ने की. बैठक में अरविंद कुमार सिंह, अवधेश सिंह, नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह (जिप उपाध्यक्ष), संतोष सिंह (जिप सदस्य), कुमार नीतिन, बुल्ला सिंह (मुखिया), रंजन सिंह, मुरारी सिंह, ललनेश सिंह आदि सैकड़ों लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >