पूर्णिया. जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने कई थानों के थानाध्यक्ष बदले हैं. एसपी ने जिले के तीन थानों में नये थानाध्यक्षों की पदस्थापना की है. इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है. इसमे पुलिस निरीक्षक संजय कुमार-2 बीकोठी थानाध्यक्ष को अमौर थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है. इसी तरह पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार अमौर थानाध्यक्ष को बीकोठी थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है. जबकि पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार-2 अपर थानाध्यक्ष सरसी को सरसी थानाध्यक्ष के रूप में पदस्थापित किया गया है.
एसपी ने तीन थानों में नये थानाध्यक्षों को सौंपी कमान
पूर्णिया
