खुद थाना आकर समस्या बताएं, तत्काल होगा समाधान : थानाध्यक्ष

तत्काल होगा समाधान : थानाध्यक्ष

भवानीपुर. अजय कुमार अजनबी को भवानीपुर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. अजय कुमार अजनबी इसके पहले रुपौली थाना में कार्यरत थे. पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार अजनबी ने भवानीपुर थानाध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार से पदभार ग्रहण किया. डॉ सुनील कुमार का स्थानांतरण किशनगंज जिला हो गया है. नये थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने पदभार ग्रहण के उपरांत बताया कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाये रखना, शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसना और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर तत्काल लोगों से संपर्क करने की बात उन्होंने कही. नये थानाध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार की आपराधिक वारदात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अपराध और आपराधिक घटना को अंजाम देनेवालों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा किसी भी काम के लिए खुद थाना जाकर अपनी बातों को रखें . उसका समाधान अविलंब किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >