समृद्धि यात्रा में हालिया सालों की उपलब्धि पर चर्चा नहीं कर रहे सीएम

समृद्धि यात्रा पर राजद अल्पसंख्यक नेता का तीखा प्रहार

समृद्धि यात्रा पर राजद अल्पसंख्यक नेता का तीखा प्रहार

कहा- मुख्यमंत्री पढ़ रहे महज वर्ष 2005 का पुराना जुमला

पूर्णिया. राजद ने अभी चल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि सीएम सिर्फ 2005 और इससे पहले का जुमला पढ़ रहे हैं जबकि उन्हें बताना चाहिए कि हालिया सालों में उन्होंने आम अवाम को क्या-क्या राहत दी है. खास कर सीमांचल के मुसलमानों के लिए उन्होंने क्या कुछ किया. यहां जारी बयान में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव रुस्तम खान ने कहा है कि सीएम चाहे जो बोल जाएं पर जनता इस सच को झेल रही है कि 2005 के बाद भ्रष्टाचार बेहिसाब बढ़ा है. अमूमन हर दफ्तर में रिश्वत का दस्तूर कायम है. वे अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान यह चर्चा कहीं नहीं कर रहे कि 2024 और 2025 के दौरान जनादेश मिलने के बाद सीमांचल में उनकी उपलब्धियां क्या हैं. राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव श्री खान ने अपने बयान में कहा है कि सीएम का पद छोड़ बिहार से जाने की तैयारी कर मुख्यमंत्री न केवल जनादेश का अपमान कर रहे हैं बल्कि अपनी जवाबदेही से भी कतरा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि वे भाजपा के भय से समृद्धि यात्रा के बहाने बिहार को अलविदा कह रहे हैं. बिहार की जनता पूरी स्थिति को देख और समझ भी रही है. श्रीखान ने कहा है कि अगर यह सच नहीं है तो उन्हें बताना चाहिए कि आखिर वह किस मजबूरी में मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ रहे हैं. यह इसलिए भी जरुरी है कि बिहार की जनता जवाब चाहती है क्योंकि जनता ने जिस उम्मीद के साथ सरकार बनाई थी, वह पूरी नहीं हो रही है. श्री खान ने कहा है कि श्री खान ने कहा है कि सीएम श्री कुमार को भाजपा वालों ने ‘हाईजैक’ कर रखा है और वे इसी दबाव में फैसला ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >