PURNIA : पूर्णिया में आज खूब बरसेंगे बादल, आइएमडी ने किया अलर्ट
पूर्णिया में देर रात से आसमान में बादलों का बसेरा बना हुआ है जो आज खूब बरसने वाले हैं.
पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :
पूर्णिया में देर रात से आसमान में बादलों का बसेरा बना हुआ है जो आज खूब बरसने वाले हैं. इसके लिए आईएमड़ी ने न केवल अगाह किया है बल्कि सतर्क रहने की अपील की है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इस लिहाज से यदि आप घर से कहीं निकल रहे हैं तो निकलने से पहले छाता जरूर ले लीजिये. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में गरज चमक के साथ बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना भी बतायी गई है. हालांकि बीते रविवार को भी बारिश के आसार बने हुए थे पर मौसमी सिस्टम के कारण बारिश नहीं हुई पर आज मौसम विभाग आम लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.आईएमड़ी की मानें तो आज कई इलाकों में वज्रपात के भी आसार हैं. इस लिहाज से खुले में नहीं निकलने की अपील की गई है.