कमरों के अभाव में टेंट के नीचे पढ़ते प्रावि ठाकुरपट्टी के बच्चे

जानकीनगर

जानकीनगर.पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के जानकीनगर क्षेत्र के चांदपुर भंगहा पंचायत स्थित वार्ड नंबर04 प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपट्टी में कमरों का अभाव है. प्रधानाध्यापक के द्वारा 2 वर्ष पूर्व से ही विद्यालय परिसर में टेंट लगाकर छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन कराया जा रहा है. असल में विद्यालय में केवल दो वर्ग कक्ष हैं. जबकि विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या अधिक है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि यहां विद्यार्थियों की संख्या नामांकित 144 है. इधर फिर नामांकन प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने बताया कि पुराना दो वर्गकक्ष क्षतिग्रस्त है. उसके साथ ही ऑफिस के लिए एक छोटा कमरा हे. चांदपुर भंगहा पंचायत निवासी सह श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के पूर्णिया जिला प्रबंधक बसंत यादव एवं पैक्स अध्यक्ष आलोक अकेला के साथ अन्य ग्रामीण ने विभिन्न स्तरों पर यह मसला उठाया है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपट्टी का निरीक्षण कर भवन निर्माण कार्य कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >