हरदा. केनगर प्रखंड के सतकोदरिया पंचायत में लोहिया स्वच्छ सेवा अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया श्याम लाल टुड्डू ,स्वच्छता पर्यवेक्षक संजीव कुमार, पंचायत सचिव पिंटू कुमार ने किया. मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र टुड्डू ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार लोहिया स्वच्छ बिहार कार्यक्रम के तहत लगातार तीसरे दिन सेवा अभियान चलाया गया. पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में पंचायत के सभी वार्ड में स्वच्छता कर्मियों के द्वारा गली और सड़क की सफाई कार्य चालू है. मुख्य रूप से कार्यपालक अजीत कुमार, विकास मित्र अशोक कुमार, पूर्व भाजपा कामाख्या मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद साह, संजय पोद्दार, रविश कुमार, बिजेंद्र कुमार पोद्दार सहित स्वच्छता कर्मी की सक्रियता सराहनीय रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
