औराही पंचायत के प्रभारी मुखिया को मोबाइल पर जान मारने की धमकी

बड़हरा कोठी

बड़हरा कोठी. प्रखंड अंतर्गत औराही पंचायत के प्रभारी मुखिया तपेश कुमार पाठक को पहचान छिपाकर किये गए कॉल से जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जाता है कि प्रभारी मुखिया ने विद्यालय एवं गांव के नजदीक चल रहे ईंटभट्ठा संचालन पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्हें पहचान छिपाकर पंचायत करने के लिए धमकी भरे कॉल आने लगे.प्रभारी मुखिया तपेश कुमार पाठक ने 26 अगस्त 2025 को पूर्णिया एसपी को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी तथा अपनी जानमाल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई थी. हालांकि, उनका कहना है कि अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मुखिया पाठक ने बताया कि जांच के दौरान धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है, जो पहचान छिपाकर कॉल कर रहा था. प्रभारी मुखिया ने प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >