पूर्णिया में श्याम परिवार लगा रहा गणपति बप्पा मोरया का जयकारा

टैक्सी स्टैंड स्थित राजस्थान सेवा समिति भवन

पूर्णिया. शहर के टैक्सी स्टैंड स्थित राजस्थान सेवा समिति भवन में गणपति बप्पा मोरया का जयकारा गूंज रहा है. यहां श्याम परिवार की ओर से गणेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है. बीते शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अनुष्ठान किया गया. सांय को पट खुलने के बाद श्रद्धालु दर्शन करने उमड़ पड़े. साथ ही महोत्सव का भी शुभारंभ हो गया जिसमें शहर समेत आसपास के श्याम परिवार के सदस्यों ने अहम भागीदारी निभायी. शनिवार की देर रात तक यहां भक्ति के कई कार्यक्रम हुए जबकि रविवार की सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है. आयोजन समिति की ओर से समाजसेवी आदित्य केजरीवाल ने बताया कि प्रतिमा की स्थापना के बाद आज दूसरे दिन विधि विधान के साथ पूजन अनुष्ठान किया गया. रविवार की संध्या 6 बजे से भक्ति संगीत कार्यक्रम और उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा जबकि सोमवार 9 सितंबर को को प्रातः पूजा, हवन और प्रसाद वितरण एवं संध्या 5 बजे सौरा नदी में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा.

फोटो- 8 पूर्णिया 1- गणपति महोत्सव में दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >