श्रद्धा व भक्ति के माहौल सम्पन्न हुआ मां शीतला महोत्सव

वॉलीवुड कलाकारों को विधायक विजय खेमका ने किया सम्मानित

वॉलीवुड कलाकारों को विधायक विजय खेमका ने किया सम्मानित

पूर्णिया. शहर के कोरठबाड़ी स्थित प्राचीन शीतला मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मां शीतला महोत्सव का समापन समारोह शुक्रवार को भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से हुआ. महोत्सव के अंतिम दिन समापन से पहले कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये. इस अवसर पर विधायक विजय खेमका ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले वॉलीवुड कलाकारों, क्षेत्रीय झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों तथा स्थानीय कलाकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया. इसके साथ ही दो दिवसीय महोत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले स्वागत समिति, प्रशासन, मेडिकल टीम, पुलिस प्रशासन, नगर निगम तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधियों को भी सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कला संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव के माध्यम से कला, साहित्य, लोकगीत और मां शीतला की महिमा का संदेश दूर-दूर तक पहुंचा है. उन्होंने नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार सरकार तथा कला संस्कृति विभाग के मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीसरे वर्ष मां शीतला महोत्सव को सनातन श्रद्धालुओं और पूर्णिया वासियों ने बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया है. उन्होंने कहा कि इसी तरह इसी माह में सरहुल महोत्सव तथा राजा सहलेश एवं माता बेहुला बिषहरी से जुड़े महोत्सवों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को और मजबूती मिलेगी. महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह एवं प्रशासन के नोडल पदाधिकारी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया. साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने दो दिनों तक शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >