रुपौली उत्तर के मुखिया व सरपंच समेत 10 पर मामला दर्ज

रुपौली उत्तर

प्रतिनिधि, जानकीनगर. जानकीनगर थानाक्षेत्र के रूपेश्वरी ओपी क्षेत्र के रुपौली उत्तर पंचायत में हथियार के बल पर जमीन जोतने एवं आवासीय घर को तोड़ने के प्रयास का आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 3 बेलतरी गांव निवासी विद्यानंद यादव ने जानकीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर रुपौली उत्तर पंचायत के मुखिया मनोज यादव और सरपंच रामनारायण यादव सहित 10 व्यक्ति पर जानकीनगर थाना कांड संख्या 79/25 दर्ज करवाया है. घटना बीते 12 जनवरी 2025 की बतायी गयी. जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने बताया कि जमीन विवाद व घर उजाड़ने मामले को लेकर विद्यानंद यादव के द्वारा आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. इसमें की रुपौली उत्तर पंचायत के मुखिया, सरपंच सहित 10 व्यक्ति को नामजद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >