पहलगाम की आतंकी घटना के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने कैंडल मार्च निकाला. ज़िलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च खिरू चौक से भट्टा बाजार होते हुए आरएन साव चौराहा पहुंचकर एक शोक सभा में तब्दील हो गयी.

पूर्णिया. कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने कैंडल मार्च निकाला. ज़िलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च खिरू चौक से भट्टा बाजार होते हुए आरएन साव चौराहा पहुंचकर एक शोक सभा में तब्दील हो गयी. जहां मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या किया जाना बेहद निंदनीय है. यह केवल मानवता पर ही नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र की आत्मा पर आघात है. इस दौरान विधायक कृष्ण कुमार, विधायक विजय खेमका, अरुण कुमार पुलक, संजीव सिंह, अजीत भगत, डॉ संजीव कुमार, डॉ. एके गुप्ता, प्रफुल्ल रंजन वर्मा, संजय पोद्दा़र, मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, अनिता कुमारी, पंकजा कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं अन्य कार्यकर्ता आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYENDRA SINHA

SATYENDRA SINHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >