जलालगढ़. कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया. केवीके के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ केएम सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत प्राकृतिक खेती पर भी जोर दिया गया ताकि किसान रसायन के दुष्प्रभाव से बच सकें. साथ ही पशुपालन एवं मत्स्य विभाग योजना पर भी जोर दिया गया. मौके पर केवीके के कृषि वैज्ञानिक डॉ गोविंद कुमार, डॉ संगीता मेहता, डॉ आतिश सागर, डॉ राबिया परवीन, डॉ संतोष कुमार, अनामिका कुमारी सहित केंद्र के अन्य कर्मी एवं रावे के छात्र मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
