चलंत रक्त संग्रह वाहन की मदद से थैलीसीमिया मरीजों के लिए जुटाए जायेंगे ब्लड

अभियान की आज से हो रही शुरुआत

आठ मई तक चलने वाले इस अभियान की आज से हो रही शुरुआत

पूर्णिया. जिले में बढ़ती थैलीसीमिया मरीजों की संख्या और उनके लिए समय समय पर रक्त की आवश्यकता को देखते हुए थैलीसीमिया संघ परिवार ने एक चलंत रक्तदान अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान को गति प्रदान करने के लिए पूर्णिया के सिविल सर्जन ने रेड क्रॉस सोसायटी लाइन बाजार के माध्यम से चलंत रक्त संग्रह वाहन एवं मेडिकल टीम उपलब्ध कराई है. यह चलंत रक्त संग्रह वाहन 1 से 8 मई तक विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए रक्त दाताओं तक पहुंच कर रक्त संग्रह करेगी. मालूम हो कि जिले में फिलवक्त थैलीसिमिया के 260 मरीज चिन्हित है जिन्हें हर 15 से 20 दिनों पर रक्त चढाने की आवश्यकता होती है. हालांकि समय समय पर पूर्णिया के कई सामाजिक संगठनों द्वारा रक्त संग्रह कैम्प लगाकर थैलीसीमिया मरीज के लिए रक्त उपलब्ध कराया जाता है फिर भी ब्लड बैंक में रक्त की कमी महसूस की जाती है. इसी कमी को पूरा करने के लिए थैलीसीमिया संघ परिवार ने एक चलंत रक्तदान अभियान की शुरुआत की है.थैलीसीमिया सेवा संघ परिवार के शुभम कुमार, पवन कुमार के साथ साथ सहयोगी सामाजिक संगठन व संस्था सदस्य श्रीराम सेवा संघ के राणा प्रताप सिंह, मुरारी सिंह, पंकज श्रीवास्तव, आतिश सनातनी, राहुल राज, विहिप के पवन कुमार पोद्दार, विनित भदोरिया, शिवशंकर तिवारी, रामकुमार यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता तौफीक आलम, बालाजी सेवा संघ के नितिश वर्णवाल, विश्व हिन्दू रक्षा संगठन के सोनू सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी संघ के आशिष गोस्वामी, ग्रीन पूर्णिया के डाक्टर अनिल कुमार गुप्ता, साइकिल एसोसिएशन के विजय शंकर, नवीन सिंह, श्रीराम जानकी महावीर मंदिर के आदित्य कर्ण, आदित्य केजरीवाल आदि ने रक्तदाताओं से आह्वान किया है कि थैलीसीमिया थैलीसीमिया मरीज के जान बचाने के लिए आगे आयें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >