PURNIA : थैलेसीमिया दिवस पर लगाया गया रक्तदान शिविर
पूर्णिया शहर में विश्व रेड क्रॉस एवं थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया है.
पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट :
पूर्णिया शहर में विश्व रेड क्रॉस एवं थैलेसीमिया दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया गया है. इस मौके पर कुछ शैक्षणिक, सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले लोगों के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय बस स्टैंड के निकट स्थित एक निजी विवाह भवन में आज किया जा रहा है. यह आयोजन थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के अभिभावक के साथ श्रीराम सेवा संघ पूर्णिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है.