PURNIA : रूपौली में प्रखंड डिग्री कॉलेज खुलना लंबे संघर्ष का सुखद परिणाम

पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड के आदर्श मध्य बिरौली के भवन मे डिग्री कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया गया.

पूर्णिया के रुपौली से विजय कुमार सिंह की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड के आदर्श मध्य बिरौली के भवन मे डिग्री कॉलेज का विधिवत शुभारंभ किया गया. प्रधानाचार्य डा अनवर हुसैन, विधायक कलाधर मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष निरंजन मंडल, उपाध्यक्ष इन्दु देवी समेत गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर नामांकन सत्र का उद्घाटन किया. मौके पर वक्ताओं ने डिग्री कॉलेज उद्धघाटन के दिन को रुपौली का ऐतिहासिक दिन बताया. साथ ही बिरौली मे डिग्री कॉलेज होना रुपौली क्षेत्र के युवाओं एंवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के संघर्ष का सुखद परिणाम बताया.मौके पर विधायक कलाधर मंडल ने कहा कि क्षेत्र के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा को लेकर बाहर नहीं जाना पड़ेगा. सबसे जादा गरीब परिवार लाभान्वित हो सकेगे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >