पीएम की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचायेगी भाजपा

आझोकोपा मिल चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी के रुपौली मंडल कार्यालय में विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक की गयी.

रुपौली. आझोकोपा मिल चौक स्थित भारतीय जनता पार्टी के रुपौली मंडल कार्यालय में विस्तृत मंडल कार्यसमिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने की. बैठक में जिला महामंत्री अरुण राय सिंह पुलक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदीजी की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमलोगों के बीच पहुंचा कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित हो सके. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि हमलोगों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि इस बार बिहार को विशेष पैकेज मिला है जिसके कारण अब बिहार में भी तीव्र गति से विकास हो सकेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने मां के नाम से एक पेड़ अवश्य लगावें और हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाएं. साथ ही हमारे कार्यकर्ता अपने बूथों पर पूरी निष्ठा और परिश्रम से लगे रहें. हम आने वाला पंचायत चुनाव भी भारी मतों से जीतकर पंच, सरपंच, वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्य बनाएंगे. बैठक में बूथ अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक और मंडल पदाधिकारी ,ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन मंडल महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अंजू देवी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >