भाजपाइयों ने सुनीं पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात

भाजपा मंडल रुपौली अंतर्गत सिंहपुर दियारा पंचायत के बूथ-188 पर बजरंगबली मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनीं.

रुपौली. भाजपा मंडल रुपौली अंतर्गत सिंहपुर दियारा पंचायत के बूथ-188 पर बजरंगबली मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनीं. इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि पीएम ने छात्रों की छुट्टियों की योजना, जल संरक्षण की सफलता की कहानियों और दैनिक जीवन में फिटनेस की महत्वपूर्ण भूमिका सहित कई दिलचस्प विषयों पर जानकारी साझा की. प्रधानमंत्री ने उन्हें मिले उल्लेखनीय पत्रों, टेक्सटाइल वेस्ट को रोकने के लिए इनोवेटिव एफर्ट्स और योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला. इसके अलावा उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिए बढ़ती वैश्विक प्रशंसा और दुनिया भर में आयुर्वेद की बढ़ती स्वीकार्यता के बारे में भी बात की. मौके पर बूथ अध्यक्ष मंटून रजक, ममता देवी, कमलेश्वरी मंडल, रघु साह, मंजू देवी, गौरी देवी, निभा देवी, राहुल कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >