विवाह भवन परिसर से बाइक चोरी

शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास

पूर्णिया.शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास स्थित विवाह भवन परिसर में खड़ी एक हीरो पेंशन प्रो बाइक बीआर 11एडब्लू 0867 की चोरी हो गई. घटना बुधवार की रात 10.30 बजे हुई. इस संबंध में पीड़ित बाइक मलिक विनीत कुमार साह ने फणीश्वर नाम रेणु टीओपी में आवेदन दिया है. पीड़ित ने बताया कि एक समारोह में शामिल होने विवाह भवन गया था. जहां परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर समारोह में चला गया. करीब आधे घंटे बाद जब वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद थाना में आवेदन दिया गया है. उन्होंने बताया कि बाइक का रंग कला सिल्वर है और सामने और पीछे प्रेस लिखा हुआ है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >