बाड़ा ईदगाह बाजार से बाइक चोरी

अमौर

अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में बाइक चोरी की घटनायें दिनोदिन बढ़ती जा रही है . क्षेत्र में सक्रिय बाइक चोर गिरोह आये दिन बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे बाइक मालिकों की परेशानी काफी बढ़ गयी है. इस बीच अमौर थानाक्षेत्र के बाड़ा ईदगाह बाजार से एक मोटर साइकिल चोरी की घटना सामने आयी है. इस संबंध में मो कलीम उद्दीन पिता स्व. नूर उद्दीन साकिन उफरैल, पंचायत बोजगांव, थाना जलालगढ़, जिला पूर्णिया ने अमौर थाना में मोटरसाइकिल चोरी से सम्बंधित सनहा दर्ज कराया है. इसमें बताया कि बीते 14 अक्टूबर को वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो ग्लेमर लाल बीआर 11 क्यू 9749 को बाड़ा ईदगाह बाजार में सड़क किनारे खड़ी कर मार्केट में सब्जी लेने चले गये. वापस लौटकर आया तो वहां से बाइक गायब थी .स्थानीय लोगों के अनुसार इस बाड़ा ईदहाह बाजार में आये दिन बाइक चोरी की घटनायें हो रही है. अमौर रेफरल अस्पताल परिसर से भी निरंतर बाइक चोरी घटना की शिकायत मिल रही है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >