पूर्णिया. सड़क पार कर रही एक महिला का बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीनकर कर फरार हो गया. घटना शनिवार की देर शाम शहर के जेल चौक स्थित आस्था मंदिर के पास हुई. घटना के संबंध में पीड़ित महिला लाइन बाजार शिव मंदिर रोड के रहने वाले राकेश कुमार साह की पत्नी सोनम देवी ने केहाट थाना में आवेदन दिया है. महिला ने बताया कि वह आस्था मंदिर में पूजा करने के बाद सड़क पार कर फुटपाथ दुकान की ओर जा रही थी. इसी दौरान टैक्सी स्टैंड की ओर से काले रंग की एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचा और उसके गले से सोने की चेन छीन कर तेजी से फोर्ड कंपनी की ओर भाग गया. महिला ने बताया कि चेन छीनने वाले दोनों युवक काले रंग की टोपी पहने था. उन्होंने बताया कि छीनी गई सोने की चेन दो भरी वजन की थी.पीड़ित महिला की लिखित शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
