टक्कर के बाद पिकअप वैन के डाला पर गिरा बाइक चालक, हालत गंभीर

हालत गंभीर

प्रतिनिधि ,हरदा . कामाख्या ओपी थानाक्षेत्र के सहारा पंचायत के कामास्थान के पास बुधवार को 11 बजे दिन में पिकअप वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बाइक सवार पिकअप वैन के खाली डाला में जा गिरा . टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर ने डाला पर गिरे घायल बाइक चालक को मरंगा थानाक्षेत्र के मेहता चौक के नहर किनारे फेंक दिया और. फरार हो गया स्थानीय लोगों ने तुरंत मरंगा थाना पुलिस को सूचना दी . मरंगा अपर थानाध्यक्ष विष्णुकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायल को जीएमसीएच पूर्णिया भेजा जहां उसका इलाज चल रहा है. कामाख्या ओपी थानाध्यक्ष ऋषि यादव ने बताया कि घायल की पहचान मीरगंज थानाक्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण टोला गांव निवासी मोहम्मद फालो आलम के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सिंघबाज उर्फ शाहबाज के रूप में हुई है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की खबर मिलते ही उसकी पत्नी सहित उसके परिजन अस्पताल पहुंचे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >