विदेशी शराब के साथ बाइक सवार युवक धराया

सहायक खजांची थाना

पूर्णिया. सहायक खजांची थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक कुमार उर्फ पवन कुमार सहायक खजांची थाना क्षेत्र के छठ पोखर पंचवटी कॉलोनी का रहनेवाला है. मंगलवार को थाना के पुलिस पदाधिकारी को संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि एक युवक बाइक से विदेशी शराब की डिलिवरी देने रूई गोला पुल की तरफ जाने वाला है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस दल द्वारा रूई गोला पुल, माधोपाड़ा के पास वाहन जांच प्रारंभ किया गया.जांच के क्रम में एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया.पकड़ाये गये युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से कुल 0.750 लीटर विदेशी शराब एवं एक मोबाईल बरामद किया गया.बरामद विदेशी शराब, मोबाईल एवं मोटरसाईकिल को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.इस संपूर्ण कार्रवाई में सहायक खजांची थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सरहानीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >