हर घर तिरंगा के लिए निकाली बाइक रैली

बीकोठी

प्रतिनिधि, बीकोठी. वरूनेश्वर मंडल अध्यक्ष सह बासुदेवपुर पंचायत के मुखिया शेखर गुप्ता उर्फ सजय साह की अगुवाई में बासुदेवपुर पंचायत एवं बड़हरा भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र मंडल के द्वारा तिरंगा यात्रा सह मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया. युवाओं के वंदे मातरम, भारत माता की जय तथा शहीद अमर रहें जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा. जुलूस में शामिल ठाड़ी पंचायत के मुखिया शेखर गुप्ता ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य जन जन में जागरूकता का प्रसार करना है. मौके पर गोपाल दास, मिथलेश झा, सुरज कुमार, गोपाल गोविंद शर्मा, राजेन्द्र साह, युवा मोर्चा के राज कुमार सुमन, अरूण साह, रवि सिंह, संजय मंडल,अन्ना सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. फोटो. 14 पूर्णिया 21- मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >