ग्रीन पार्क के बाहर खड़ी बाइक की चोरी

जेल चौक

पूर्णिया.जेल चौक स्थित ग्रीन पार्क के बाहर खड़ी एक हीरो स्प्लेंडर बाइक बीआर 43 जेड 1460 की चोरी हो गई.घटना के बाद पीड़ित बाइक मालिक अमित रुपौली निवासी नंदलाल मंडल का पुत्र अमित कुमार द्वारा केहाट थाना में आवेदन दिया गया है.पीड़ित ने बताया कि वह पूर्णिया शहर में लॉ कॉलेज के पास रहकर पढ़ाई करता है.शुक्रवार की शाम वह बाइक से जेल चौक स्थित नगर निगम के ग्रीन पार्क गया था.इस दौरान वह अपनी बाइक पार्क के गेट के पास अपनी बाइक खड़ी कर अंदर घूमने चला गया.थोड़ी देर बाद जब वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक गायब है.काफी खोजबीन के बाद बाइक चोरी के संबंध में थाना में आवेदन दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >