बायसी. प्रखंड मुख्यालय के पूरब चौक पर एनएच 31 सड़क के दक्षिण तरफ गुरुवार को मवेशी हटिया लगने पर दुकानदार काफी परेशान हैं . विकास पाठक ,जफर अहमद ,फिरोज अंसारी ,नौशाद ,मनोज पटेल समेत कई दुकानदारों ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को सुबह 7 बजे से 11बजे तक बकरी खस्सी का हटिया लगता है .इस बीच दुकानदारी करने में काफी परेशानी होती है. ग्राहक दुकान तक नहीं आ पाते हैं,क्योंकि दुकान के आगे खचाखच मवेशी भरा रहता है . दुकान के पीछे लोगों के घर रहने के कारण उतना समय तक वह अपने घर से भी नहीं निकल पाते हैं . हटिया लगने पर गंदगी भी काफी फैल जाती है . जिसे दुकानदार को खुद साफ करना पड़ता है. एनएच 31से सटे रहने के कारण हर वक्त दुर्घटना की आशंका बनी रहती है . इस विषय में नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शांति कुमारी से पूछने पर बतायी कि इसकी सूचना उन्हें नहीं है. इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की जायेगी.
साप्ताहिक मवेशी हटिया से कई दुकानदार परेशान, दुर्घटना की आशंका
दुर्घटना की आशंका
