पिकअप की टक्कर में बाइक चालक की मौत, दो भाई रेफर

बीकोठी

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के पटराहा-अर्बन्ना मार्ग पर बीती देर शाम अरबन्ना बहियार कलवर्ट के पास ट्रिपल लोड बाइक और पिकअप के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक पर सवार दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मृत व्यक्ति की पहचान पूर्वी बचाही अकबरपुर पूर्णिया निवासी आर्दश कुमार पिता बुद्धो मंडल के रूप में की गई है. घायल दोनों व्यक्ति मृतक के चचेरे भाई बासुदेव मंडल एवं कृष्ण कुमार बताये गये. जानकारी के अनुसार सभी अपने रिश्तेदार के यहां सुखसेना जा रहे थे. दुर्घटना के बाद पिकअप चालक पिकअप सहित फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के पुलिस कर्मियों तीनों को पीएचसी लाये जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. शेष दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया. फोटो. 10 पूर्णिया 6-मृतक का फाइल फोटो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >