Bihar News: बिहार में अब फ्री में करें NEET-JEE की तैयारी, इस जिले के डीएम ने बनाया ‘सुपर 50’

Bihar News: पूर्णिया डीएम के प्रयास से शुरू हुई ‘सुपर 50’ योजना गरीब छात्रों के लिए आईआईटी और मेडिकल की तैयारी का नया द्वार खोल रही है. AI तकनीक और आईआईटियंस की मदद से नीट और जेईई की तैयारी फ्री कराई जा रही है. यह योजना गांव के होनहार छात्रों के लिए उम्मीद की नई किरण बनी है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: आईआईटी और जेईई जैसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना हर छात्र के बस की बात नहीं होती, खासकर जब बात गरीब तबके के छात्रों की हो. आर्थिक अभाव में कई मेधावी छात्र केवल इस वजह से पीछे रह जाते हैं कि उनके पास महंगी कोचिंग की सुविधा नहीं होती. ऐसे में पूर्णिया जिले के डीएम कुंदन कुमार ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है. आनंद कुमार की प्रसिद्ध ‘सुपर 30’ की तर्ज पर अब ‘सुपर 50’ नामक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो जेईई और नीट की फ्री तैयारी के लिए गरीब छात्रों को प्लेटफॉर्म देगा.

AI तकनीक और IITians की मदद से पढ़ाई होगी

इस योजना की खास बात यह है कि इसमें बच्चों को सिर्फ मुफ्त कोचिंग ही नहीं दी जाएगी, बल्कि उनकी तैयारी में अत्याधुनिक तकनीक यानी एआई (Artificial Intelligence) का उपयोग किया जाएगा. साथ ही पढ़ाई का तरीका हाइब्रिड रहेगा, यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बच्चों को पढ़ाया जाएगा. इसमें देश के प्रतिष्ठित आईआईटी से पढ़े अनुभवी शिक्षकों के साथ-साथ पूर्णिया के कुशल शिक्षक भी सहयोग करेंगे, जो छात्रों को जेईई और नीट के लिए पूरी तरह से तैयार करेंगे.

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद हुआ चयन

‘सुपर 50’ योजना के तहत पहले चरण में बिहार बोर्ड के सरकारी स्कूलों से पढ़ाई कर रहे 800 से अधिक छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली गई. इसमें से केवल 50 छात्रों का चयन किया गया – जिनमें 25 छात्र जेईई और 25 छात्र नीट की तैयारी करेंगे. इन सभी बच्चों के लिए पूर्णिया जिला स्कूल के कैंपस में आवास और भोजन की पूरी व्यवस्था मुफ्त में की गई है. यह बच्चों के लिए किसी सपने के साकार होने जैसा अवसर है.

लाइव क्लासेज से छात्रों को मिला लाभ

पूर्णिया जिला स्कूल में पहले से ही उन्नयन लाइव क्लासेज नामक कार्यक्रम चल रहा है, जो पिछले दो वर्षों से हजारों छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है. डीएम कुंदन कुमार के इस प्रयास से न केवल जिले के बल्कि पूरे बिहार के छात्रों को लाभ मिला है. अब इसी मॉडल को और सशक्त बनाते हुए ‘सुपर 50’ के जरिए मेधावी लेकिन गरीब बच्चों को एक नया मंच दिया जा रहा है.

ALSO READ: Bihar News: बिहार के 88 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, DSP बनने तक का मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >