नौ अप्रैल को निकलेगी भीम संवाद यात्रा, लेशी सिंह करेंगी रवाना

लेशी सिंह करेंगी रवाना

पूर्णिया. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में 9 अप्रैल को एक विशेष आयोजन के अंतर्गत ‘भीम संवाद यात्रा’निकाली जाएगी. यह यात्रा शाम 4:00 बजे से भोला पासवान शास्त्री चौक, पूर्णिया से आरंभ होगी. कार्यक्रम का शुभारंभ खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा. इस अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह भी उपस्थित रहेंगे और रथ को रवाना करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए विचार मंच के संयोजक मनोज पासवान ने बताया कि इस संवाद यात्रा का प्रमुख उद्देश्य एससी-एसटी समाज और अन्य अतिपिछड़े समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय की मुख्यधारा से जोड़ना है. यह प्रयास सामाजिक समरसता और समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है. उन्होने बताया कि यह यात्रा समाज के वंचित वर्गों को जागरूक करने तथा बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >