कलशयात्रा के साथ राधाकृष्ण मंदिर में भागवत कथा शुरू

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी. अनुमंडल मुख्यालय के श्री राधाकृष्ण मंदिर में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई. इसे लेकर सुबह में कलश यात्रा निकाली गई. श्रीमद् भागवत कथा के आयोजक गीता देवी अग्रवाल एवं प्रभाती लाल अग्रवाल तत्पर रहे. समाजसेवी अशोक सर्राफ एवं ममता सर्राफ, बनमनखी के प्रखंड बीसूत्री अध्यक्ष संतोष चौरसिया, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर तिवारी, विद्यार्थी परिषद के शशि शेखर कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाल कुमार, रंजीत गुप्ता, शिव कुमार अग्रवाल,संतोष झा, सुरेन्द्र पोद्दार, मुंबई से पहुंचे गोविंद अग्रवाल, नेपाल के काठमांडू से पहुंचे रेनू अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल सहित बाजार के व्यवसायी एवं महिला मंडली के सदस्य शामिल हुए.श्रीमद् भागवत की कथा वाचक कन्हैया दास जी महाराज एवं ममता सर्राफ ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 30 अप्रैल से लेकर 6 मई तक श्री राधाकृष्ण मंदिर ठाकुरवाडी़ में किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रदीप अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, मोनू भरतिया, संजीव साह, अमित सराफ, रिंकी सराफ, छेदी अग्रवाल आदि शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >