हरदा. केनगर प्रखंड अंतर्गत गोआसी पंचायत भवन स्थित माता दुर्गा स्थान पूजा समिति की ओर से चार दिवसीय स्व बलदेव साह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया .टूर्नामेंट का संचालन भाजपा कामाख्या मंडल के वरिष्ठ नेता सतीश चन्द्र गुप्ता कर रहे हैं. प्रधान टोला , विद्या विहार, कोला, बक्शा घाट, गोआसी, बरकोना टीम प्रतियोगिता के लिए निर्धारित की गई. कोला और बक्शा घाट के बीच मैच का शुभारंभ हुआ. श्री गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष दुर्गापूजा के मौके पर मेरे पिता स्टेट चैंपियन स्व बलदेव साह की याद में यह आयोजन किया जाता है. दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व मुखिया मनोहर सिंह, युगलकिशोर सिंह, हीरालाल सिंह, मनोज सिंह, संजय अकेला, रमेश सिंह, नीतीश पासवान, सूरज पासवान, उदय सिंह, बमबम कुमार, मुकेश कुमार, यशवंत कुमार, राधे पंडित सहित गोआसी के ग्रामीणों की सक्रियता सराहनीय है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
