आध्यात्मिक अनुष्ठान कर परिवार से दूर बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने का जतन

पूर्णिया के वृद्धाश्रम में वीरांगना क्लब की ओर से सुंदरकांड पाठ आयोजित

पूर्णिया के वृद्धाश्रम में वीरांगना क्लब की ओर से सुंदरकांड पाठ आयोजित

पूजन-अनुष्ठान संग किया गया हवन, आश्रम के बुजुर्गों ने श्रद्धा से किया पाठ श्रवण

पूर्णिया. शहर के पॉलिटेक्निक चौक के समीप स्थित वृद्धाश्रम में गुरुवार को वीरांगना क्लब की ओर से सुंदरकांड पाठ के साथ हवन एवं पूजन अनुष्ठान किया गया. वीरांगना क्लब की इस पहल से न केवल वृद्धाश्रम का वातावरण सकारात्मक और आध्यात्मिक बना बल्कि परिवार व परिजनों से दूर रह रहे बुजुर्गों का अकेलापन भी काफी हद तक दूर हुआ. बुजुर्गों को यह अहसास भी हुआ कि वे समाज का ही हिस्सा हैं जिससे मानसिक शांति और खुशी भी हुई. यह अलग बात है कि समाज को एक सकारात्मक संदेश भी गया. क्लब की अध्यक्ष अधिवक्ता सुष्मिता राय ने इसमें अहम भूमिका निभायी. सुंदरकांड पाठ खत्म होने के बाद पूजन एवं हवन का अनुष्ठान विधिवत सम्पन्न किया गया. फिर सबके बीच प्रसाद का वितरण किया गया. अहम यह रहा कि इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फस्ट क्लास राहुल प्रकाश अपने परिवार के सदस्यों के साथ न सिर्फ शामिल बल्कि सुंदरकांड का पाठ भी किया. इसमें वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों ने भागीदारी निभायी. शिक्षित बुजुर्ग सुन्दरकांड पुस्तक लेकर पाठ करते दिखे और अन्य बुजुर्ग बड़ी ही श्रद्धा से बैठ कर पाठ श्रवण करते नजर आए. क्लब की सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुई. अध्यक्ष सुष्मिता राय ने बताया कि सुंदरकांड पाठ एवं हवन कराने से कई लाभ होते हैं. वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग अक्सर अकेलापन महसूस करते हैं. सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ और हवन करने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक गतिविधियों से बुजुर्गों को मानसिक शांति मिलती है और उनका तनाव कम होता है. अध्यक्ष श्रीमती राय ने बताया की जब कोई ऐसे कार्यक्रम होती है तो बुजुर्गों को यह महसूस होता है कि समाज उन्हें भूला नहीं है. यह उन्हें अकेलेपन की भावना से बाहर निकालकर मुख्यधारा से जोड़ता है और यही क्लब की सदस्यों का प्रयास है. इस मौके पर संगीता कुमारी, अंजू चौधरी, अधिवक्ता बबिता चौधरी, अंजू, निपुण, तोशी, पूजा प्राची, अपर्णा झा, निशा शर्मा, कविता, गुड़िया झा, रजनी, रूपा, गुंजा बेगानी, नीतू सिंह, आरती जायसवाल, रिमझिम, सुष्मिता, वर्षा बजाज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >