– सरसी थानाध्यक्ष ने कहा- प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के सरसी थानाक्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहरण, उसके साथ दुष्कर्म के प्रयास तथा आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड के कोसी शरण देवोतर पंचायत के मलिनिया गांव में बीते 25 फरवरी की रात लगभग 8 बजे यह घटना तक हुई जब पीड़िता एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने घर से निकली थी. परिजनों की सूझबूझ से पीड़िता को रात में ही खोज लिया गया पर आरोपित हथियार का भय दिखाकर धमकी देते हुए फरार हो गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले को गंभीरता से लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्यवाही में जुट गई है है. साथ ही नामजद अभियुक्त एवं दोषी व्यक्तियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी में जुट गई है. इधर, पीड़िता की मां ने स्थानीय थाना में दिए आवेदन में बताया कि 25 फरवरी की रात लगभग 8 बजे उनकी नाबालिग पुत्री एक पारिवारिक कार्यक्रम में गई थी, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी. परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर पता चला कि कुछ स्थानीय युवक उसे जबरन अपने साथ ले गये. आरोप है कि नामजद व्यक्तियों द्वारा नाबालिग को एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ गलत कार्य करने का प्रयास किया गया. परिजनों के हस्तक्षेप के दौरान कथित रूप से आरोपितों ने हथियार का भय दिखाकर धमकी दी और मामले को उजागर करने पर जान से मारने तथा आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की चेतावनी दी. पीड़ित पक्ष ने घटना के बाद नाबालिग से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जाने तथा फोन कॉल एवं मैसेज के माध्यम से लगातार धमकियां देने की भी शिकायत की है.
मलिनिया गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, फोटो-वीडियो किया वायरल
फोटो-वीडियो किया वायरल

मलिनिया गांव में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, फोटो-वीडियो किया वायरल