सहायक निदेशक ने किया शांति कुटीर का औचक निरीक्षण

सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक

पूर्णिया. मंगलवार को जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार ने सेवा कुटीर, पूर्णिया (पुरूष भिक्षुक पुनर्वास गृह) एवं शांति कुटीर, पूर्णिया (महिला भिक्षुक पुनर्वास गृह) का औचक निरीक्षण किया. समीक्षा के दौरान सेवा कुटीर, पूर्णिया एवं शांति कुटीर, पूर्णिया में लाभार्थियों के हित में बेहतर प्रबंधन हेतु आवासन, भोजन, स्वास्थ्य, चिकित्सा, व्यवसायिक शिक्षा, पुनर्वासन इत्यादि संबंधी सभी की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा बैठक के क्रम में कर्मियों की पदों की रिक्ति पर चर्चा की गयी. बैठक में उत्पादक समूह के बारे में चर्चा की गयी. इस संदर्भ में बताया गया कि शांति कुटीर, सेवा कुटीर एवं अन्य स्थानों के भिक्षुक को सीबीएसजी के सदस्य रूप में चुनाव कर लिया गया है. समूह के सदस्य सचिव के द्वारा जिला प्रबंधक, बुनियाद केन्द्र के समक्ष संचिका प्रस्तुत की गयी है.सहायक निदेशक द्वारा निदेशित किया गया कि विधिसम्मत कर्मियों के मानदेय भुगतान हेतु अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. ठण्ड के मौसम को देखते हुए सहायक निदेशक द्वारा निदेश दिया गया कि लाभार्थी को गर्म पदार्थ, मांस-मछली, अंडा, हरे साग-सब्जियों, इत्यादि का सेवन कराया जाय. बैठक में उच्च वर्गीय लिपिक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया, पंकज कुमार सिन्हा, जिला लेखापाल, बुनियाद केन्द्र, पूर्णिया, फागु कुमार विश्वास, आउटरीच वर्कर, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्णिया, श्रवण कुमार, अधीक्षक, सेवा कुटीर, पूर्णिया, ज्योति कुमारी, अधीक्षिका, शांति कुटीर, पूर्णिया, जारा प्रवीण, क्षेत्र समन्वयक,शांति कुटीर, पूर्णिया, अफसाना, क्षेत्र समन्वयक, सेवा कुटीर, पूर्णिया उपस्थति थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >