अशर्फी लाल वर्मा की जयंती मनी

अशर्फी लाल वर्मा की जयंती

पूर्णिया. स्वतंत्रता सेनानी कलाभवन के संस्थापक सदस्य एवं नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष अशर्फी लाल वर्मा की जयंती कलाभवन, साहित्य विभाग द्वारा पुराने सुधांशु ग्रन्थागार में तीन मार्च को आयोजित हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता कलाभवन के पूर्व अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने की जबकि मंच संचालन एवं कार्यक्रम संयोजक की भूमिका निभाई वरिष्ठ साहित्यकार डॉ केके चौधरी ने. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्णिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शंभूलाल वर्मा शामिल हुए. विशिष्ट अतिथि थे डॉ राम नरेश भक्त एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार झा. मौके पर दीना नाथ सिंह, छोटू सिंह, अतुल अंजान आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए. सबने एक स्वर से उनके साहित्यिक और सामाजिक योगदान के साथ ही नगर पालिका के उपाध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल की चर्चा की. वहीं डॉ. केके. चौधरी ने उनके काव्य संग्रह मनोर्मि पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >