‘जब तक है पृथ्वी पर जल तब तक सुरक्षित है सबका कल’

कार्यशाला आयोजित

गुलाबबाग महिला मंडल ने जल संरक्षण पर किया कार्यशाला आयोजित

पूर्णिया. गुलाबबाग महिला मंडल द्वारा तेरापंथ भवन में एक बूंद एक सागर जल संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस मौके पर विषय वस्तु पर फोकस करते हुए चित्रा नौलखा ने कहा कि जब तक है पृथ्वी पर जल तब तक सुरक्षित है सबका कल. अगर हम पानी को व्यर्थ गवाएंगे तो फिर आने वाले कल में खूद ही प्यास कैसे बुझाएंगे. प्रतिदिन के कार्यकलापों में घर के काम काज में, रसोई घर में, नहाने में और भी जैसे पेड़ पौधे में भी पानी का उपयोग करते समय जागरूकता रखने की जरुरत है. इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत उपासिका बबिता गिरिया ने नमस्कार महामंत्र से की. फिर, महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत का संगान किया गया. महिला मंडल की उपाध्यक्ष बबिता मालू ने सभी का स्वागत किया और कविता के माध्यम से जल के महत्व की जानकारी दी. इस मौके पर जैन धर्म के माध्यम से बताया गया कि अगर हम जल का उपयोग कम करते है तो इसके दो फायदे हैं. एक तो जल का संरक्षण दूसरा कर्मों की निर्जरा. मौके पर महिला मंडल और नवयुवती बहनों ने सास बहु की नाटिका के द्वारा रोचक तरीके से जल के महत्व के बारे में बताया. कार्यशाला का संचालन मंत्री रेखा डागा और आभार ज्ञापन सीमा बिनाकिया ने किया. कार्यक्रम के बाद कैफे,फूड स्टाल,और सोनौली चौक में सेव वाटर के पोस्टर लगाए गए और वहां भी सभी को जल के महत्व के बारे में बताया गया.

फोटो- 16 पूर्णिया 38- कार्यशाला में भाग लेती महिला मंडल की बहनें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >