Purnia,जाली केवाला बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में एक आरोपी गिरफ्तार
Copied link
जाली केवाला बनाकर जमीन हड़पने की साजिश में एक आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया के अमौर से सुनील कुमार की रिपोर्ट,
पूर्णिया जिले के अमौर थानाक्षेत्र से जालसाजी का एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां अमौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जाली दस्तावेज के सहारे जमीन हड़पने की साजिश रचने के आरोपी जमशेद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अमौर थानाक्षेत्र के ग्राम परसराई निवासी अब्दुल मतीन 55 वर्ष ने थाने में आवेदन देकर अपने ही गांव के दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी जमशेद आलम और परवेज आलम ने मिलकर अब्दुल मतीन की पैतृक जमीन को हड़पने के लिए दो जाली केवाले (दस्तावेज) तैयार किए.आरोपियों ने जमीन जोतना छोड़ने के लिए पीड़ित को धमकाया और दावा किया कि उन्होंने जमीन खरीद ली है.जब पीड़ित ने अंचल कार्यालय और रजिस्ट्री ऑफिस पूर्णिया से जांच की, तो पता चला कि आरोपियों की ओर से प्रस्तुत केवाला पूरी तरह फर्जी हैं.आरोपियों ने इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन का म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) कराने का प्रयास किया था, जिसे मूल दस्तावेज पेश न कर पाने के कारण अंचलाधिकारी ने खारिज कर दिया था. उसके बाद पीड़ित के आवेदन पर अमौर थाना में कांड संख्या 527/25 दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और नामजद आरोपी जमशेद आलम 47 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश और जांच में जुटी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.